Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डिग्री कॉलेज कपकोट के आवासीय भवनों को भू-कटाव से मिलेगी मुक्ति


बागेश्वर ।  राजकीय महाविद्यालय कपकोट के भवन व आवासीय भवनों को भू-कटाव से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने आपदा बचाव व सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 68 लाख रुपये मिल गए हैं। क्षेत्रीय विधयक सुरेश गड़िया ने इसके लिए भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत असों में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने भूमि-पूजन किया और आवासी भवनों के भू-कटाव के लिए निर्माण के लिए शिलान्यास किया। विधायक गड़िया ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे। बारिश के दिनों में लोग दहशत में जीवन यापन करने को मजबूर रहते हैं। अब जल्द यहां सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद लोगों की सुरक्षा पुख्ता हो जाएगी। गड़िया ने कहा कि उनकी विधानसभा में एक साल से लगातार काम हो रहा है। उनका लक्ष्य अपनी विधानसभा को राज्य के अग्रणी विधानसभा में शामिल करना है। इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, ग्राम प्रधान असों शशि शाही, प्रभा गड़िया, अधिशासी अभियंता जगत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement