Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बेतालघाट में दिन दहाड़े बुजुर्ग पर झपटा गुलदार


नैनीताल । बेतालघाट क्षेत्र में गुलदार की दहशत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे हल्दिया गांव निवासी घनश्याम जोशी (62) बकरी चराने सैम मंदिर के पास गए थे। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। वहीं पास में घास काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार उन्हें छोड़कर भाग निकला। इसके बाद परिजन घायल बुजुर्ग को लेकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर रतन दीप ने बताया, बुजुर्ग के मुंह पर गुलदार का पंजा लगने से एक होट फट गया था जिसका उपचार किया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने गांव में पिजरा लगा दिया है।

Advertisement