Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गढ़खेत के किसान सिंचाई पानी के लिए परेशान


बागेश्वर । गढ़खेत के किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। जिससे सब्जी, फल आदि उत्पादन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का लाभ देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि गढ़खेत गांव के किसान परेशान हैं। सिंचाई का पानी नहीं होने से उनके खेत बंजर पड़ गए हैं। सब्जी और फल उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 100 नाली भूमि में वह सब्जियां उगाते हैं। वर्षा पर आधारित है। किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने असिंचित भूमि को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से लाभाविंत करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान किशन सिंह, विशन सिंह, कैलाश सिंह, कमला देवी, नवीन सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement