Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

कंधार-रौल्याना, मच्छीबगड़ मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य शुरू


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हस्तांतरित कंधार-रौल्याना मोटर मार्ग के किमी एक से सिमखेत मोटर मार्ग, मच्छीबगड़ और रौल्याना- मजकोट रोड पर डामरीकरण के कार्य रविवार को शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन सड़कों पर क्रमशः कुल 3.310 किलोमीटर के लिए 57.72 लाख और 14.790 किलोमीटर के लिए 281.17 लाख से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा मच्छीबगड़ – गवालदे मोटर मार्ग के किमी दो से पांच में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण व डामरीकरण के कार्य होगा इस मोटर में कुल 3.50 किमी में 203.82 लाख की लागत से कार्य होगा। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की ।

Advertisement