ग्राम पंचायत रनकुडी की आम बैठक सम्पन्न
बागेश्वर गरुड़ । आज ग्राम पंचायत रनकुडी की एक खुली बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान चन्द्रकला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक में नवागन्तुक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायत की जो भी कार्य योजनाएं अभीतक अधूरी हैं उन्हें तत्काल पुर्ण कर लिया जाए ।
उन्होंने आगामी वर्ष हेतू किये जाने वाले पंचायत के विकास कार्यों की भी रूपरेखा जनप्रतिनिधियों के सामने रखी ।
जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने 2 गावो में किये जाने वाले कार्यो को प्रस्तावित किया।
बैठक में बृद्धा, विकलांग व विधवा पेंशन, राशनकार्ड , आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
मनरेगा से ग्राम विकास अधिकारी श्री मरवाल जी द्वारा आगामी वर्ष हेतू सर्वसम्मति से कार्य योजना बनाई गई ।
बैठक में पन नाथ , मदन कांडपाल, अर्जुन राणा पत्रकार , राजेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, हरीश सिंह राणा, उमेश गोस्वामी,मनोहर सिंह राणा, ग्रीश सिंह सहित अनेक महिलाएं भी सम्मिलित हुई ।
