Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

जंगल में भटक रहे झारखंड के बुजुर्ग को पुलिस ने रेस्क्यू किया  


बागेश्वर ।  कपकोट के जसरौली के जंगल में भटक रहे झारखंड के बुजुर्ग को पुलिस ने रेस्क्यू किया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। उसके भतीजे का पता लगाकर उनके सुपुर्द किया। शुक्रवार को जसरौली के जंगल में एक व्यक्ति को देखा। उसके शरीर पर कपड़े कम थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कपकोट के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र दलबल के साथ जंगल पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को रेस्क्यू किया। उसे 109 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार किया। पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता सका। उसकी तलाशी लेने पर जेब में एक डायरी मिली। जिसमें फोन नंबर थे। उसके माध्यम से पुलिस उसके रिश्तेदारों तक पहुंची। पुलिस के अनुसार वह विनोद नामक व्यक्ति के साथ 15 दिन पूर्व बागेश्वर आया था। उसका भतीजा गौतम यहां मजदूरी करता है। उससे संपर्क साधा गया। उसने बताया कि वह तीन दिन से गायब थे। बुजुर्ग 68 वर्षीय भुवनेश्वर राम पुत्र स्व. पेमन मोची, निवासी गांव सीमा थाना, चतरा, हफुआ, झारखंड को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement