May 16, 2026

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 11 दिसंबर से


बागेश्वर ।  जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आयेाजन 11 से 15 दिसंबर तक डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित होगा। युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि अंडर-17 व अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की हैंडबाल, बॉस्केटबॉल व हॉकी खेल विधा के लिए ट्रायल आठ दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सात दिसंबर तक पंजीकरण कराना होगा तथा जन्मतिथि का वास्तविक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, आयु की गणना 31 मार्च, 2024 के आधार की तिथि से की जाएगी। एक प्रतिभागी टीम स्पर्द्धा में केवल एक इवेंट में प्रतिभाग कर सकेगा व एक ही आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकता है।