May 26, 2026

कांडा में कमस्यार महोत्सव का रंगारंग आगाज


बागेश्वर ।  तीन दिवसीय कमस्यार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। स्कूली बच्चों सहित महिलाओं ने सांस्कृतिक झांकी निकाली। इस दौरान कमस्यारघाटी लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने महोत्सव का दीप जलकार और फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को अपनी संस्कृति को जानने तथा इसे देश और दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम बताया। पदम सिंह डसीला इंटर कॉलेज खेल मैदान में भौर्याल ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का मौका देने वाला यह महोत्सव निश्चित रूप से हमारी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का भी कार्य करेगा। महोत्सव में स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। महोत्सव के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी ने अतिथियों का इससे पूर्व स्वागत किया। महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश रावत ने महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि तीन दिन चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। यहां पर संयोजक विनोद मेहरा, सचिव दीपक रौतेला, सह सचिव बलवंत सिंह राठौर, कुशाल धानिक, सुनील रावत, जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन दीपक रौतेला ने किया।
करन और पूजा ने मारी मैराथन में बाजी
कांडा। महोत्सव के दौरान मैराथन बालक वर्ग में करन कुमार रोशन सिंह बालिका वर्ग में पूजा सोनी, सकीना ने बाजी मारी। स्टार सिंगर कैलाश कुमार ने अपने सुरों का सबको दिवाना बना दिया।