Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

शिक्षा का भगवाकरण करने में तुली भाजपा: करन माहरा प्रदेश अध्यक्ष


बागेश्वर ।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस समाज को सुधारने वाली पार्टी है जिसने देश को एम्स, आईआईटी, आईआईएम, बीएचईएल, केंद्रीय और नवोदय, विद्यालय सहित कई विकास योजनाएं दी हैं, लेकिन भाजपा शिक्षा का भगवाकरण करने पर तुली है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। प्रदेश के नौजवान ठगे जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट है। लेकिन गोदी मीडिया से झूठे प्रचार करवा कर भाजपा सरकार देश और प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। यह बात उन्होंने कांडा मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सरकार जीएसटी, इनकमटैक्स, सड़क टैक्स, ग्रीन टैक्स के साथ 54 प्रतिशत टैक्स ले रही है। माहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिलेगी। इन विस चुनाव में हम नौ लाख वोट ज्यादा लाए हैं। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राज्य आज कठिन दौर से गुजर रहा है। जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। महंगाई चरम पर है। रोजगार की कोई बात इस सरकार में नहीं होती। जो राजनेता सरकार के खिलाफ बात करते हैं उन्हें ईडी और सीबीआई से डराया जा रहा है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बेस पार्टी है। जहां हर कार्यकर्ता को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन भाजपा में एक व्यक्ति आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जो तानाशाही चल रही है वह आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं।
एनएसयूआई ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की:  पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि जिले में छात्रसंघ चुनावों में पार्टी के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई की गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, कांडा महाविद्यालय में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इससे युवाओं में जोश पैदा हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगत डसीला व संचालन गोपा धपोला ने किया। यहां जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी, हरीश ऐठानी,गोपाल दत्त भट्ट, दर्शन लाल सिंह, लोकमणि पाठक, बसंत कुमार, रवि चंद्र, खजान गुड्डू, राजेन्द्र टंगडिया, महेश कांडपाल, ललित गोस्वामी, सुनील भंडारी, राजेंद्र राठौर, गिरीश कोरंगा, गीता रावल, गोपाल राम, गोविंद बिष्ट, रमेश भंडारी, दीपक ऐठानी, राजेंद्र परिहार, भैरवनाथ टम्टा , ललित बिष्ट, लक्ष्मी धर्मसत्तू, पूजा आर्य, कवि जोशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement