August 27, 2026

बैजनाथ के जन औषधि केंद्र में बाहरी दवा मिलने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति


बागेश्वर गरुड़ ।  सीएचसी बैजनाथ में स्थापित जन औषधि केंद्र में बाहरी दवा मिलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग का पुतला दहन किया है। जल्द केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, राजेंद्र टँगडिया, देवेंद्र परिहार, कवि जोशी, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।