Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सशक्त भू-कानून के समर्थन में आई कांग्रेस


बागेश्वर । उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाए जाने के समर्थन में कांग्रेस भी आगे आई है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम में संशोधन कर आत्मघाती निर्णय लिया। जिससे उत्तराखं की भूमि बाहरी लोगों के लिए खरीद-फरोख्त के लिए खोल दी। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं त्रिवेंद्र सरकार के निर्णय को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने के साथ ही यहां पर लगने वाले उद्योगों में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, गोपा धपोला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, कवि जोशी, पुष्पा देवी, ललित गिरी गोस्वामी, सुनील भंडारी, गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, मनोहर राम, मुन्ना पांडे आदि मौजूद रहे। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंचे। यहां एसडीएम मोनिका को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Advertisement