Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर भी एस्मा लागू


देहरादून । आज राज्य सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह के लिए एस्मा लागू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल की चेतावनी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने यह आदेश किया। दरअसल, चार दिन पहले ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में रोडवेज के चालक और परिचालक भी शामिल हो गए थे, जिससे दो दिन तक जनजीवन प्रभावित हो गया था। वार्ता के बाद हड़ताल खत्म होने के बाद आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हिट एंड रन कानून वापस न लेने पर फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। अब सरकार ने एहतियात के तौर पर परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों की हड़ताल छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दी है। सरकार का मानना है कि परिवहन सेवा आवश्यक सेवाओं में है, जहां हड़ताल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। विदित है कि इससे पहले राज्य सरकार 22 दिसंबर को सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू कर चुकी है।

Advertisement