Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

स्थायी निवास प्रमाण पत्र सरयू में बहाएगी सँघर्ष समिति


बागेश्वर ।   स्थायी निवास प्रमाण पत्र की प्रतियों को मकर संक्रांति पर भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति कुली बेगार प्रथा की तर्ज पर सरयू में बहाएगी। साथ ही मूल निवास 1950 की मांग को बुलंद करेगी। इसके लिए समिति गांव-गांव में युवाओं से संपर्क कर रही है। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह कोरंगा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्थायी निवास प्रमाण पत्र के नाम पर यहां की जमीन को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है। साथ ही यहां के लोगों को भूमिहीन करने का षडयंत्र सरकार रच रही है। इसके विरोध में ऐतिहासिक सरयू बगड़ में मंकर संक्रांति पर इस बार 15 जनवरी को लोग एकत्रित होंगे। स्थायी निवास प्रमाण पत्र को कुली बेगार प्रथा की तर्ज पर सरयू में बहाया जाएगा। सरयू के जल का संकल्प लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। मूल निवास 1950 की मांग को बुलंद किया जाएगा। इसके लिए समिति गांव-गांव जाकर लोगों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र व मूल निवास निवास प्रमाण पत्र की उपयोगिता तथा सरकार की मंशा को बताएंगे। उन्होंने सभी से इस आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की है।

Advertisement