दफौट संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना जारी
बागेश्वर । दफौट संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों ने माल्ता में कूड़ा फेंके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों अनश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह चुप नहीं बैठेंगे। इधर हड़ताल के चतले नगर में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। रोजाना सात टन कूड़ा उठता है शहर से। संघर्ष समिति से जुड़े लोग शनीवार को भी आंदोलन पर डटे रहे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कूड़े के विरोध में क्षेत्र के लोग 2016 से आंदोलन कर रहे हैं। 11 दिसंबर को उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिसमें 12 जून तक कूड़े निस्तारण की अनयत्र व्यवस्था करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन तो दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। मजबूर होकर उन्हें अब आंदोलन करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह दिन-रात यहीं पर धरना देंगे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, विवेक दफौटी, कुंदन कनवाल, योगेश पांडे, आनंद तिवारी बीडीसी सदस्य, नायल के ग्राम प्रधान संतोष दफौटी, रमेश चंदोला, पावन कुमार, धीरज रावत व बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। इधर विरोध के चलते नगर का कूड़ा शनिवार को नहीं उठा पाया। इस कारण नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखने लगे हैं। रविवार से नगर का प्रसिद्ध उत्तायणी मेले का शुभारंभ होना है। यदि ग्रामीण नहीं माने तो मेला कूड़े के ढेर के बीच होगा।
