Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

यहां कार खाई में गिरी,6 घायल


पिथौरागढ़। नगर से घाट की ओर जा रही एक कार धमौड के पास अचानक पलट कर खाई में गिर गई। जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को पिथौरागढ़ से घाट शवयात्रा में जा रहे लोगों की कार धमौड के पास खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 05सी, 8361 में 6 लोग शवयात्रा में जा रहे थे। एंचोली से आगे धमौड के पास कार अचानक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार ललित बिष्ट, ललित सिंह, भवानी दत्त पाण्डेय, मनोज चौहान, ललित बोरा, राम सिंह खड़ायत घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों ने जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement