Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

नरेन्द्रनगर में कार दुर्घटना ग्रस्त दो लोगों की मौत  


नई टिहरी ।  नरेन्द्रनगर से देहरादून जा रही कार नरेन्द्रनगर रानीपोखरी बाईपास सड़क मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बीते बुधवार रात करीब 8 बजे नरेन्द्रनगर गुजराड़ा रानीपोखरी बाईपास सड़क से देहरादून जाते समय डागर गांव से 3 किमी. आगे गुजराड़ा गांव के बीच एक कार अनियत्रिंत होकर करीब 300 मीटर गहरी में जा गिरी। डागर गांव के निवासी चतर सिंह ने वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होते देख घटना की सूचना नरेन्द्रनगर पुलिस को दी। नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष गोपलदत्त भट्ट और तहसीलदार आयोध्या प्रसाद उनियाल पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण सर्च अभियान में काफी मशक्त करनी पड़ी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सर्च अभियान के दौरान गंभीर घायल सुशील रावत (65) पुत्र शेर सिंह रावत निवासी भानियावाला देहरादून को खाई से निकालकर 108 सेवा की मदद से जॉलीग्रांट अस्पताल देहरादून पहुंचाय गया, जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। गहरी खाई और अंधेरा अधिक होने के कारण टीम को रात को सर्च अभियान को रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया तो खाई से संजय बजाज (55) पुत्र तिलक राम बजाज निवासी न्यू मार्केट डोईवाला देहरादून का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये श्रीदेव सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर भिजवाया। बताया कार दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Advertisement