Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर उत्तरायणी मेले में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


बागेश्वर ।   एक युवक के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। उत्तरायणी मेले के दौरान नगर पालिका परिसर के पास चौगांवछीना निवासी हेम चंद्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। उन्होंने कोतवाली में प्राथमिकी दी। पुलिस ने करन सिंह समेत अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 323, 504 और 506 में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement