Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर दमकल विभाग में अब महिला कर्मचारियों की भी एंट्री


बागेश्वर ।  आग बुझाने में महिला पुलिस कर्मी भी दिखेंगी। नौ महिलाओं की दमकल विभाग में तैनाती हुई है। आग बुझाने समेत फायर उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण उन्हें दिया जा रहा है। जल्द ही यह फिल्ड में दिखेंगी। फायर ब्रिगेड में अब तक महिला कर्मी नहीं होते थे। पहली बार प्रदेश में महिलाओं को दमकल विभाग की जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में बागेश्वर फायर ब्रिगेड में नौ महिलाओं की एक टीम को तैनाती दी है। महिलाओं को फिलहाल आग बुझाने सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इधर फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने कहा कि सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगी। फायर वुमैन के रूप में पारी शुरू कर रहीं महिलाओं ने भी खुशी व्यक्त की। कहा कि वह हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं।

Advertisement