Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

आदिबदरी में आयोजित  हुई वन पंचायत सरपंचों की तहसील स्तरीय बैठक


चमोली ।  वन पंचायत सरपंचों ने आग बुझाने का पैसा वन पंचायतों के खाते में देने की मांग की है। साथी वनों की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त करने और वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन पंचायतों में आवश्यक उपकरणों की खरीद करने की मांग की। गुरुवार को आदिबदरी में आयोजित वन पंचायत सरपंचों की तहसील स्तरीय बैठक में वन पंचायत के परामर्श दात्री समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि आग से वनों को बचाने के लिए पंचायतों और सरपंचों को खास प्रयास करने होंगे। कहा कि पर्यावरण सरंक्षण में वन पंचायत सरपंच संगठन पूर्ण दायित्व का निर्वहन करेगा। इस मौके पर गोविंद सिंह नेगी को आदिबदरी तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि हरीश प्रसाद नवानी को सचिव, दीप मालगुड़ी को कोषाध्यक्ष और ज्ञान सिंह रावत को संरक्षक बनाया गया। बैठक में सरपंचों ने जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर पदम सिंह, भुवन बरमोला, भवान सिंह, प्रेम सिंह, दर्शन सिंह, बीरेंद्र सिंह कोहली, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।

Advertisement