Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

उत्तराखंड की परीक्षा भर्तियों में फिर घोटाले की सुगबुगाहट: पवार


हल्द्वानी ।  उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से उत्तराखंड सरकार में होने वाली भर्तियों में दोबारा घोटाले और भ्रष्टाचार होने की बात कहते सीबीआई जांच कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार ने समूह ग की होने वाली भर्ती और अनुदेशक भर्ती को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बताया कि अनुदेशक भर्ती में तमाम फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र वालों को नियुक्ति दी गई है। वहीं समूह ग में होने वाली भर्ती के विज्ञापन को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। बतया की जारी हुए विज्ञापन में लिखी आवेदन की तीसरी शर्त ने उत्तराखंड के युवाओं के अधिकारों पर डाका डाला है। इस शर्त में स्थानीय निवास और मूल निवास प्रमाण पत्र होने की बाध्यता को खत्म करते हुए केवल उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होने की छूट दे दी गई है। संगठन अध्यक्ष ने युवाओं के रोजगार और उनके अधिकारों पर डाका डाला है। सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने और दरोगा भर्ती से इसकी शुरुआत करने की मांग की है।

Advertisement