Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

ग्रामीणों ने रखा है पांडव नृत्य की परंपरा को जीवित-सोना सजवाण


नई टिहरी ।  टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने घुत्तू भिलंग के समण गांव में आयोजित पौराणिक पांडव नृत्य समापन में शिरकत की। जिसमें उन्होंने पांच पांडवो व देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर ग्रामीणो को आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पांडव नृत्य की परंपरा को ग्रामीणों ने सदियों से जीवित रखा हुआ है। जो सबसे अनोखा कार्य है। बताया कि समण गांव टिहरी जनपद का एक ऐसा गांव है। जहां पर पलायन भी नाम मात्र का हुआ है। और इस गांव के दो दर्जन से अधिक युवा देश की रक्षा के लिए तीनों सेवाओं में शामिल हैं। जो अपने आप में फख्र करने वाली बात है। पांडव नृत्य उत्तराखंड का लोक नृत्य और लोक संस्कृति भी मानी जाती है। जिसे अलग-अलग स्थानों पर अनेकों ढंग से आयोजित किया जाता है।

Advertisement