Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

गैरसैंण में चार सूत्रीय मांगों के लेकर अनशन जारी


चमोली ।  गैरसैंण एवं थराली ब्लॉक की सीमा विनायक धार में चार सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व प्रधान कुंवर सिंह नेगी का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, लखण गांव के 45 वर्षीय चंद्रा दत्त जोशी ने भी कई ग्रामीणों की मौजूदगी में नारे बाजी के साथ आमरण अनशन प्रारंभ किया। ग्रामीण विनायकधार से कस्वीनगर (थराली) तक वन अधिनियम में रुकी पांच किमी मोटर मार्ग बनाने, माईथान चौखुटिया सड़क का डामरीकरण करने, पीएचसी माईथान में चिकित्सक तैनात करने और पत्थर कट्टा मोटर मार्ग को बीएमबी मोटर मार्ग से मिलाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

Advertisement