Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु


हरिद्वार ।   मौनी अमावस्या के मौके पर धर्मनगरी के हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर बडी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचना शुरू हो गए थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का स्नान करने का सिलसिला जारी रहा। सूरज निकलने के बाद गंगा घाट पर अधिक भीड़ नजर आई। यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों ने मां गंगा में स्नान किया। अमावस्या पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने घर परिवार और देश में खुशहाली की कामना की।

Advertisement