Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

सवा लाख से अधिक की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  एसओजी, एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने महिला तस्कर को एक लाख से अधिक कीमत की 13.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025”  के तहत एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक एवं प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में एसओजी, एएनटीएफ टीम द्वारा गुरुवार 08 फरवरी को संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस हॉस्पिटल  तिराहा के पास एक महिला फरहा अंसारी (26 वर्ष) पुत्री सकील अंसारी, निवासी नियाजगंज, अल्मोड़ा के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद होने पर अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत एक लाख इकतीस हजार आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रिंकी सिंह, कांस्टेबल मो यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Advertisement