Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बसंत पंचमी पर स्कूलों में किया सरस्वती का पूजन


हरिद्वार ।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में मां सरस्वती पूजन और बसंतोत्सव पर विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक दीपक सिंघल, विद्यालय प्रधानाचार्य लोकेन्द्र दत्त अंथवाल, अमरनाथ सैनी, रणधीर, विष्णु, कमल रावत, हिमानी शर्मा, नीरज, लीना एवं कन्या भारती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में हवन यज्ञ के द्वारा विद्यारम्भ संस्कार का प्रारंभ किया गया। हवन यज्ञ में रूद्र प्रताप शास्त्री, तारा दत्त जोशी, दिनेश और मनीष शर्मा पुरोहित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरुवार से विद्यालय में नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं कोई भी नए छात्र छात्रा नए प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।  इधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में सरस्वती पूजन के अवसर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement