गरुड़ शिला से हुआ नदी बचाओ जीवन बचाओ अभियान शुरू
बागेश्वर गरुड़ । आज हितैषी संस्था के तत्वावधान में पावन गरुड़ गंगा के उदगम स्थल गरुड़ शिला से 10 दिवसीय नदी बचाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई ।
पदयात्रियों ने गरुड़ शिला से सफाई अभियान चलाया और उद्गम पर घट रहे पानी के स्रोत के स्तर पर काफी चिंता भी व्यक्त की।
समाजसेवी भैरव नाथ टम्टा ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे जंगलों का बेतरतीब कटान हमारे भविष्य के लिए एक गम्भीर चुनौती बन रहा हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे चौड़ी पत्तेदार जंगल अब नजर नही आ रहे है जो कि हमारे पानी का मुख्य स्रोत थे। इसका खामियाजा हमे न केवल पेयजल वरन हमारी खेती को भी भुगतना पड़ेगा।
संस्था के सचिव डॉ किसन राणा ने ग्रामीणों को जल, जंगल व पर्यावरण विषयों पर जगरूक करते हुए कहा कि इन संबके बिना हमारा जीवन शून्य हो जाएगा।
सिंमपुर गाँव मे ग्रामीणों के साथ जागरूकता अभियान में कैप्टन गोविंद सिंह डसीला ने कहा कि स्रोत से ही नदियों का लगभग सारा पानी दूर 2 तक पाइप लाइनों के जरिए गावो में चले जाने से जलीय जीवों व सिंचाई के लिए एक आपदा के रूप ले चुका है।
अर्जुन राणा ने पिंडर नदी का पानी गरुड़ विकास खण्ड के सभी नदियों के स्रोतों पर छोड़े जाने और वहाँ पर मझोले आकार के बाँध बनाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पदयात्रा में आंदोलनकारी महेश पांडे, ग्राम प्रधान गंगा डसीला, बिसन नाथ ,गुलाब गिरी, मदन सिंह उमेद सिंह,पूरन डसीला नन्दन सजवाण, शांति देवी , मधु, उमा देवी, मीनाक्षी व हिमानी आदि दर्जनों मौजूद रहे।

