Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पंतद्वीप क्षेत्र में हुई अतिक्रमण पर कारवाई


हरिद्वार । नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ पंतद्वीप क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। करीब 20 से अधिक अस्थाई कब्जों को हटाया गया। निगम की टीम ने दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। पंतद्वीप घाट क्षेत्र में काफी दिनों से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को नगर आयुक्त वरुण चौधरी के निर्देश पर सफाई निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम पंतद्वीप पहुंची। लोगों ने हल्का विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण विरोध नहीं कर सके। सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा। टीम में सफाई नायक अभिनव चंचल, अशोक कुमार, गोपाल, सुभाष, मुनेश समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisement