March 5, 2026

महिलाएं समिति पर रखे नजर

बागेश्वर गरुड़ ( आखरीआंख समाचार ) आज रिठाड़ ग्राम में कालिका माँ मशाला समूह की एक बैठक का आयोजन हिमोत्थान संस्था के तत्वावधान में सम्पन्न हुई।
मार्ग दर्शक नरेन्द्र रावल व कृष्णा फर्स्वाण ने महिलाओं को समूह के कायदे कानूनों से अवगत कराया। श्री रावल ने एक मुलाकात में बताया कि द्योनाई घाटी में 511 परिवार सहकारिता से जुड़े हुए है जिनकी अपने क्लस्टर में 20 लाख 44 हजार रूपये की वर्तमान में भागीदारी चल रही है।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि जय माँ काली स्वायत्त सहकारिता द्योनाई क्लस्टर ने क्षेत्र में समूहों के मध्यम से अनेक कार्य किये है।
बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार ने द्योनाई में 12 लाख 50 हजार रुपये से एक संग्रहन केंद बनाया है जो कि 230 साल के लीज पर लिया गया है । क्षेत्र में 1 लाख 15 हजार के 3 अन्य केंद भी बनाये गए है।
साथ ही क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार रुपये के 2 फलदार प्लाट भी बनाये गए है।
यहाँ गौरतलब है कि ये कितने % कामयाब हो सके है यह तो धरातल पर ही दिख सकेगा।
उन्होंने महिलाओं को समिती के कामकाज पर भी बराबर नजर देने की बात बैठक में बताई।
समूह द्वारा नीमा देवी को बोर्ड ऑफ मेम्बर्स के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।