Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में कुत्ते घुमाने पर लोगों ने जताई आपत्ति


बागेश्वर ।  नुमाईशखेत मैदान में लोगों ने कुत्तों को घुमाने का अड्डा बना दिया है। इस पर क्षेत्र के लोगों कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मांगों की अनदेखी किए जाने पर पालिका के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन भी पालिका को दिया। नुमाईशखेत के आसपास रहने वाले लोग शुक्रवार को नगर पालिका में पहुंचे। यहां ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में उत्तरायणी मेले के अलावा दुर्गा पूजा, रामलीला व अन्य खेलों के आयोजन होते हैं। गर्मियों में लोग देर शाम तक यहां घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों लोगों इन स्थान को कुत्ते घुमाने का स्थान बना दिया है। इस कारण पूरा मैदान गंदगी से पट गया है। नगर पालिका से महज 20 मीटर की दूरी पर यह मैदान बदहाल होता जा रहा है। उन्होंने पालिका से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए मैदान के महत्व को बचाने की अपील की है। इस मौके पर मनोज कपकोटी, दीप चंद्र साह, नंद किशोर, भरत लाल साह, मनोज लाल साह, मोहन चंद्र पांडेय, विजय साह आदि ने नगरपालिका ईओ हयात सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नुमाईशखेत मैदान में जानवर घूमाने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। जिसमें पांच हजार तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना लाइसेंस स्वान पशु रखने पर भी कार्रवाई पालिका द्वारा की जाएगी।  – हयात सिंह परिहार, ईओ नगर पालिका बागेश्वर(आरएनएस)।

Advertisement