Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बैजनाथ पुलिस ने फड़ फेरी वालो व कबाड़ियों के साथ कि थाने में बैठक

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियो को शत प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनॉक-16/02/2024 को थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत बाहर से आने वाले व्यापारियों /फड़ फेरी वालों व कबाड़ियों को थाना बैजनाथ बुलाकर गोष्ठी को आयोजन किया गया। जिसमें उ0नि0 श्री महेश चन्द्र द्वारा उपस्थित सभी को अपना पुलिस सत्यापन समय से करवाने, शहर में शान्ति/ कानून व यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय पुलिस को सहयोग करने की अपील की गयी। सभी को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों के बारे में बताते हुए साइबर अपराधों,महिला अपराधों,घरेलू हिंसा, नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप टोल फ्री नंबर 112,1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement