Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नेपाल सीमा पर पैनी नजर रखें एसएसबी जवान: डीजी


चम्पावत ।  एसएसबी के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने जवानों और अधिकारियों को नेपाल सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमा पर स्थित तीन बीओपी का निरीक्षण किया। डीजी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन भी किए। एसएसबी के डीजी ने नेपाल सीमा का दौरा किया। उन्होंने खलढुंगा, ठुलीगाड़ और बूम बीओपी का निरीक्षण किया। डीजी ने कहा कि एसएसबी की चौकियों में बुनियादी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। बताया कि सभी बीओपी को बिजली और संचार सेवा से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बीओपी में पौधरोपण किया। बाद में उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी। डीजी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। पंडित गिरीश तिवारी ने पूजा अर्चना कराई। निरीक्षण में एसएसबी रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार, पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम पटेल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement