Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड फिल्म जगत की अभिनेत्री गीता उनियाल का असामयिक निधन


देहरादून। उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस लिया और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
ये जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी उन्होंने जानकारी दी की गीता ने अपने आवास पर आख़री सांस ली, आपको बता दें गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी। गीता ने 300 से ज्यादा वीडियो एलबम और 17 फीचर फिल्मों में किरदार निभाया था।उनके निधन से उत्तराखंड कला जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
2020 में उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था, एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का है. जिसमें 5 बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन 20 साल में वह अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। उत्तराखंड के लोगों के हौसले भी यहां के पहाड़ों की तरह सुदृढ़ हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कैंसर पीड़ित होने के बावजूद उत्तराखंडी फिल्मों की नामी अभिनेत्री गीता उनियाल ने हार नहीं मानी, उन्हें 3 साल से कैंसर है और पिछले साल उनका कैंसर का ऑपरेशन भी हुआ है. गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने लगाव को कभी कम न होने दिया, हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है।

Advertisement