Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में प्रोत्साहन राशि के लिए उपनल कर्मियों का प्रदर्शन


बागेश्वर ।   कोविड काल में तैनात किए गए उपनल कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। एक साल के इंतजार के बाद बुधवार को कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। नाराज कर्मचारियों ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा ह्यांकी का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में सरकार तथा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। अध्यक्ष दीपक कन्नौजिया के नेतृत्व में कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि विगत एक साल से उनको कोविड काल में किए गए कार्य के एवज में दी जाने वावली प्रोत्साहन राशि का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। इसके अलावा एक महीने की तनख्वाह उनकी रोकी गई है। एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारी लंबे समय से विभाग में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनके मांगों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बलवंत सिंह, हरीश गिरि, केवालानंद, रीता देवी, आनंद प्रसाद, जगदीश, आदि महजूद थे।

Advertisement