August 28, 2026

लुकास टीवीएस मजदूर संघ का 89 दिन से धरना जारी


रुद्रपुर ।   लुकास टीवीएस मजदूर संघ पन्तनगर उत्तराखंड का 89 वां दिन धरना व अनिश्चितकालीन हड़ताल गांधी पार्क रुद्रपुर में जारी रहा संगठन ने शहर के अन्दर जागरूकता अभियान में पर्चा वितरण व 2 मार्च को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में होने वाली दुपहिया वाहन रैली का प्रचार प्रसार किया। शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सिडकुल की यूनियनों से मिल रहा आर्थिक सहयोग आन्दोलन को लम्बा चलाने पर संगठन ने तैयारी की है कहा कि संगठन की मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। संगठन समर्थन में दीपेन्द्र भट्ट जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ व मोहन चंद्र जोशी एडियण्ट कर्मकार यूनियन। अध्यक्ष मनोहर सिंह मनराल के नेतृत्व में धरना जारी है।