Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार जारी


रुद्रपुर. । पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 19 फरवरी से चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। कार्यकत्रियां नगरपालिका परिसर में धरना दे रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की न्यूनतम मानदेय 18 हजार प्रतिमाह करने, रिटायरमेंट पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान करने, इंटर पास आंगबाड़ी कार्यकत्रियों का 50 वर्ष की उम्र के बाद मानदेय बढ़ाने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मिनी आगनबाड़ी के उच्चीकरण का जीओ जारी करने की मांग है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मांगें नहीं सुनी गईं तो सड़क जाम करेंगे। यहां उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, राजकुमारी, बलवंत कौर, कमलजीत कौर, चन्द्रावती, रुकमणि धामी, मीरा मनकिन्दर कौर, विनीता राणा, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Advertisement