कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं जांचने सड़क पर उतरे एसएसपी
हरिद्वार । कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही हरकी पैड़ी और आसपास के गंगाघाटों पर रौनक बढ़ गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी अधिकारियों के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।कुंभनगरी में फाल्गुनी कांवड़ मेला की धूम है। रोजाना बड़ी संख्या में कांवड़िएं यहां पहुंच रहे हैं और गंगा जल लेकर अपने अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो रहे हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों की रौनक देखते ही बनती है। मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
