Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

जिले में दरोगाओं के हुए तबादले


हरिद्वार ।  लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से एक बार फिर पुलिस महकमे में तबादले किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कई दरोगाओं को तैनाती दी है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाव सिंह चौहान को भगवानपुर, एसआई पूजा मेहरा को कोतवाली मंगलौर से रानीपुर, एसआई अंजना चौहान को ज्वालापुर से श्यामपुर, एसआई सोनल रावत को रुड़की से रानीपुर, एसआई राखी रावत को पुलिस लाइन से रुड़की, एएसआई देवेंद्र प्रसाद को गंगनहर, एएसआई हिम्मत लाल को समन सेल, एएसआई योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से मंगलौर, एएसआई ललित मोहन को पुलिस लाइन से कनखल, एएसआई हरि मोहन को पुलिस लाइन से मंगलौर, एएसआई मनीष कवि को पुलिस लाइन से गंगनहर, एएसआई सतीश चंद्र को गंगनहर से कोतवाली नगर और एएसआई धन्ना लाल को गंगनहर से रानीपुर भेजा गया है।

Advertisement