August 13, 2026

गरुड़ में बन्दर भगाओ समिति ने निकाली जन आक्रोश रैली


बागेश्वर गरुड़ । विगत 3 माह से बंदरों के सफाये के लिए छेड़े जा रहे कत्यूर घाटी के इस जन अभियान में आज गरुड़ के गांधी चबूतरे से बैजनाथ तिराहे तक एक जन आक्रोश रैली का सिविल सोसायटी के बैनरतले आयोजन किया किया।

जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र के पीड़ित लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
समिति के संरक्षक एडवोकेट डीके जोशी अधिवक्ता हाइकोर्ट ने कहा कि लगातार 3 माह से क्षेत्रीय लोगो द्वारा सरकार से बंदरों को भगाए जाने की मांग की जा रही हैं। साथ ही समिति द्वारा मुख्यमंत्री को देहरादून जाकर उक्त समस्या के समाधान हेतू एक ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
लेकिन बहुत दुःख की बात है कि सरकार पर किसानों की इस विकट समस्या का कोई भी असर नही पड़ रहा हैं। पहाड़ में बंदरों की वजह से खेती किसानी लगभग चौपट होने के कगार पर है।
अब तो नोबत यहाँ तक पहुँच गई हैं कि छोटे 2 बच्चे स्कूल जाने तक मे डर रहे है।
यहाँ एक बात यह भी उल्लेखनीय हैं कि किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत स्तर व उच्च स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने इस और लगभग अपनी आँखें ही बंद कर रखी हैं। जबकि हर चुनाव में यही लोग घर 2 वोट मांगने बड़ी बेशर्मी से हर जगह नजर आते हैं। और आज जनता की इस समस्या से इनका कोई सरोकार नही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को पहाड़ की इस विकराल रूप लेती समस्या का तत्काल निदान करना चाहिए। नही तो हमे मजबूर होकर न्यायालय की शरण मे जाना पड़ेगा।