Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बागेश्वर में हटने लगे पोस्टर बैनर, डीएम ने किया दौरा

 बागेश्वर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा होते ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों से पोस्टर,होर्डिंग, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश आदर्श आचार सहिंता टीम को दिए थे। इस परिपेक्ष्य में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने खुद नगर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आदर्श आचार संहिता का अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुपालन  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कहीं पर दोबारा बिना अनुमति के प्रचार सामग्री न लगे। सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों से पोस्टर, होर्डिंग, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री न लगे आदर्श आचार संहिता टीम इसका विशेष ध्यान रखे।

   उसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के कल आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखते हुए महाविद्यालय प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रकाश एवं पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाय। 

इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महेश पंत, दीप जोशी उपस्थित रहे।

Advertisement