Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने से थे नाराज


नई दिल्ली । एनडीए की सीट शेयरिंग में खाली हाथ रहने के बाद आरएलजेपी चीफ पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। पशुपति पारस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। प्रेस कांफ्रेंस में पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई। पशुपति पारस मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री थे।
बता दें कि सीट शेयरिंग में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 5 लोकसभा मिलने से पशुपति पारस नाराज हैं। उन्हें सबसे बड़ी नाराजगी इस बात की है कि उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। साथ ही सीट शेयरिंग की घोषणा से पहलें उनसे बात तक नहीं की गई। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो चुका है। बंटवारे के तहत, बीजेपी एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में आ गई है। बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं जेडीयू के खाते में 16 सीटें आई हैं। अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी ॥्ररू को 1 तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक सीट मिली है। लेकिन इसमें पशुपति पारस की आरएलजेपी को एक भी सीट नहीं दी गई है।

Advertisement