Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

लोकसभा चुनाव 2024: देश मे 100 साल सेज्यादा उम्र के 2.18 वोटर, 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट


नई दिल्ली ।  वर्ष 2024 के लिए होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्ति घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख मतदाता हैं और दिव्यांगजनों की संख्या 88.4 लाख है।
आयोग के मुताबिक घर से वोट डालने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक ऐप का उपयोग किया जा सकता है। फॉर्म भर कर जमा करवाने के बाद बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए यह सुविधा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देखा गया है कि बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रो पर पीने के पानी, टॉयलेट, साइनेज, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सहायता केंद्र, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त बिजली और शेड की व्यवस्था की जाएगी।
भारतीय चुनाव आयोग ने इस बार जो सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की है, वह बेहद अलग है। उन्होंने सभी 10 लाख 48 हजार मतदाता केंद्रों पर वॉलिंटियर्स और व्हीलचेयर का होना सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी प्रोवाइड कराए जाने की बात की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि ‘सक्षम’ ऐप के जरिए दिव्यांगजन ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं।

Advertisement