Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

चुनाव में 100 मिनट में होगा शिकायत का समाधान


नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आय़ुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया में अनुबंधित और अंशकालिक कर्मचारी की चुनाव डयूटी नहीं लगाई जाएगी। सी विजिल पर शिकायत का समाधान 100 मिनट के भीतर होगा। दो लाख 18 हजार से अधिक मतदाताओं की आयु 100 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा चालीस प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति अपने घर से मतदान कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पांच से छह लाख ऐसे वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं जो एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। 2100 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है ताकि बाद में कोई यह नहीं कहे कि हमें नहीं बताया गया। जिलाधिकारियों ने हर जिले में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की हैं। उनकी आपत्तियों का निराकरण किया गया है। सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर श्वष्टढ्ढ के सामने 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement