Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब में 1 जून को वोटिंग, मतगणना 4 जून को


नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव होना है। 7 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई को, चौथा चरण 13 मई, पाचवां चरण को 20 मई, छठा 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। पूरे देश में 4 जून को मतगणना होगी। पंजाब में 1 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि डेकोरम मेंटेन रखें। अपनी स्पीच में निजी हमले ना करें।
उन्होंने बद्र साहब का शेर पढ़ते हुए कहा कि  – दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना हों। उन्होंने कहा कि वैसे भी आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त बनने और जल्दी-जल्दी दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisement