Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने डीएफओ को घेरा, एसडीओ को बंधक बनाया


पौड़ी ।  जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम की घटना को लेकर बुधवार को भी लोगों ने आक्रोश जताया। उन्हाेंने डीएफओ का घेराव कर क्षेत्र को गुलदारों से मुक्त करने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन किया जिससे एसएच पर दोपहर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे खांड्यूंसैंण कस्बे में घर के समीप खेल रही आरुषि (4) पर हमला कर उसे मार डाला था। बुधवार को डीएफओ महातिम यादव समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की एसडीओ को एक दुकान में बंद कर दिया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद ही प्रदर्शनकारियों में से ही कुछ लोगों ने दुकान का शटर खोला दिया। वहीं डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में तीन शूटर तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
घेराव किया जाना कांग्रेस का प्री प्लान था : विधायक
विधायक राजकुमार पोरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुलदार की घटना के बाद उनका घेराव और वाहन पर लाठियां मारने की योजना कांग्रेस का प्री प्लान था। कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीनी मुद्दा नहीं है वह ऐसे मामलों में लोगों का ध्यान भटका रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीधे लोगों को उकसाकर शोकाकुल माहौल का राजनीतिकरण कर दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मैंने वन मंत्री को फोन किया और तत्काल गुलदार को शूट करने के आदेश जारी का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नहीं सुना और

सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में डीएम व एसएसपी से वार्ता की है और ऐसे लोगाें को चिह्नित कर कार्रवाई को कहा है।
घटना के बाद मंगलवार देर शाम ही गुलदार को शूट करने के आदेश मिल गए थे। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि भी मुहैया करा दी है। क्षेत्र में तीन विभागीय शूटर और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। – आयशा बिष्ट, एसडीओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी  ।

Advertisement