Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

पहले नेटवर्क दो फिर ऑनलाइन हाजिरी लो


बागेश्वर ।ग्राम पंचायतों में आ रही दिक्कतों को लेकर प्रधान संगठन बागेश्वर ने केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह खेतवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं। संगठन ने कहा कि प्रदेश प्रधान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किया जाए। पहाड़ों में नेटवर्क की समस्या और भौगोलिक विषमताओं के कारण ऑनलाइन जियो टैगिंग और निर्माण स्थलों की लोकेशन अटैचमेंट की बाध्यता खत्म की जाए। जीरामजी योजना में पूरे जिले में नेटवर्क नहीं है, इसलिए ऑफलाइन हाजिरी लगवाई जाए। पीएम ग्रामीण आवास योजना में कई पात्रों के नाम काट दिए गए हैं, उन्हें फिर से जोड़ा जाए।पहाड़ और मैदान की कार्ययोजनाएं अलग-अलग बनाई जाएं और जीराम जी में श्रमिकों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन किया जाए।

Advertisement