Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

खनन कार्य की मांग को लेकर अनशन जारी


बागेश्वर । भैरूचौबट्टा में खनन कार्य शुरू करने की की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 18 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि 17 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहे धरने में आमरण अनशन का दूसरा दिन है। प्रमोद कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा। धरने को दया प्रकाश, दयाल कुमार धानी, अशोक कुमार, सुरेश चन्द्र, दिनेश कुमार, नवीन धौनी, ग्रामवासी कुंदन लाल, अनिल कुमार सहित 16 लोगों ने समर्थन दिया।

Advertisement