Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

कचरा प्रबंधन व स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान: जोशी


बागेश्वर, गरुड़ ।नगरीय पर्यावरण और शहरी विकास मंत्री (दर्जा मंत्री) हरिप्रिया जोशी ने नगर पंचायत गरुड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को नागरिक सुविधाओं में सुधार करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए दर्जा मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संकट वर्तमान समय की सबसे ज्वलंत और गंभीर समस्या है। इससे निपटने के लिए नगर क्षेत्र में लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।जोशी ने नगर पंचायत गरुड़ के सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी को नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील और समर्पित रहने का आह्वान किया।नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने दर्जा मंत्री जोशी का स्वागत करते हुए नगर पंचायत से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को साझा किया कहा कि नगर पंचायत में बजट कि भारी कमी है, लोग आते जाते रहे लेकिन नगर पंचायत की समस्याएं जस की तस बनी रही। जोशी ने कहा कि वो शासन स्तर पर गरुड़ नगर पंचायत कि समस्या को उठाएंगी। इस मौके पर ईओ धीरज कांडपाल, सभासद प्रदीप गुर्रानी, बबीता नेगी, मोनिका वर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement