September 25, 2026

बागेश्वर की बॉक्सर को मिला रजत पदक

बागेश्वर । बागेश्वर गढ़िया बॉक्सिंग क्लब कोच उमेश सिंह गढ़िया की बॉक्सर भूमिका बसेड़ा ने 18 से 25 मार्च नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित तीसरी सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 52 से 55 किलो भार वर्ग में असम और महाराष्ट्र की मुक्केबाजों को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने बताया कि बॉक्सर भूमिका बसेड़ा पुत्री प्रकाश सिंह बसेड़ा कपकोट के किलपारा की रहने वाली हैं।अंतरराष्ट्रीय कोच सुंदर सिंह गढ़िया ,कमल नगरकोटी , तनुज कुमार जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष खीम सिंह कोरंगा, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, मनोज बचखेती ने बधाई दी है।