Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

हरिद्वार में ईद पर देश मे अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ


हरिद्वार । ज्वालापुर की ईदगाह में लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ईदगाह कमेटी ने सुरक्षा और तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर पुलिस और प्रशासन का आभार जताया। ईद उल फितर को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह देखने को मिला। सुबह ही लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर जाने लगे थे। ईदगाह में मौलाना ने सुबह दस बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा भेल जामा मस्जिद, जामा मस्जिद कटहरा बाजार, मंडी की मस्जिद, ज्वालापुर मेन रोड के मदरसे में भी ईद की नमाज अदा कराई।

Advertisement