Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बेरीनाग में टॉपर प्रियांशी को किया गया सम्मानित


पिथौरागढ ।   उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की दसवीं टॉपर प्रियांशी रावत को बाल विकास विभाग ने सम्मानित किया। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल बसेड़ा, सुपरवाइजर रश्मि तिवारी प्रियांशी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर छात्रा को सम्मानित किया। बसेड़ा ने कहा कि प्रियांशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक करते हुए अन्य लड़कियों के लिए एक मिशाल पेश की है। यहां प्रियांशी की मां रजनी रावत, पिता राजेश रावत, प्रधान सहायक संजय आदि मौजूद रहे।

Advertisement